Technology

Realme GT 8 Pro: रियलमी का नया शक्तिशाली फोन, कैमरा में बदलाव के साथ हुआ 7000 रुपये सस्ता, पहली बिक्री में ग्राहकों की भारी तादाद में भीड़।

Realme GT 8 Pro : रियलमी ने 20 नवंबर को रियलमी जीटी 8 प्रो स्मार्टफोन का अनावरण किया। 25 नवंबर को इसकी पहली सेल शुरु हुई, और ग्राहक इसे खरीदने के लिए उत्सुक नजर आए। यह दुनिया का पहला फोन है, जिसमें यूजर अपने अनुसार कैमरे को कस्टमाइज़ कर सकता है। इसमें अनेक उच्च तकनीक विशेषताएं शामिल की गई हैं। रियलमी जीटी 8 प्रो को 7000 की महाछूट के साथ फ्लिपकार्ट पर खरीदने का अवसर मिल रहा है। अगर आप एक प्रीमियम फोन की तलाश में हैं, तो इसे फ्लिपकार्ट से बुक कर सकते हैं।

रियलमी GT 8 Pro की कीमत और फ्लिपकार्ट सेल ऑफर

रियलमी जीटी 8 प्रो स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल में 8 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत यह 79999 रुपये की बजाय केवल 72999 रुपये में मिल रहा है।

Realme-GT-8-Pro-3-1024x459 Realme GT 8 Pro: रियलमी का नया शक्तिशाली फोन, कैमरा में बदलाव के साथ हुआ 7000 रुपये सस्ता, पहली बिक्री में ग्राहकों की भारी तादाद में भीड़।
पिक्चर क्रेडिट: फ्लिपकार्ट सेल

इस तरह से ग्राहक 7000 रुपये बचा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एक्सिस और एसबीआई के कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की और बचत की जा सकती है। यदि बजट कम है, तो 12167 रुपये की ईएमआई भी उपलब्ध है।

रियलमी जीटी 8 प्रो का कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर

रियलमी जीटी 8 प्रो की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके कैमरे के मॉड्यूल को कस्टमाइज़ किया जा सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 का शक्तिशाली प्रोसेसर है, जिसमें एआई का समावेश किया गया है। यह नेक्स्ट-जेन फ्लैगशिप प्रदर्शन और उच्च गति प्रदान करता है। रियलमी जीटी 8 प्रो में रिको जीआर कैमरा सिस्टम है, जो पेशेवर गुणवत्ता की फोटो खींचने में सहायक है। इसमें 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा क्लैरिटी कैमरा एआई के साथ है। फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए, इसका 50MP, 50MP, 200MP और 32MP का फ्रंट कैमरा शानदार प्रदर्शन करता है। इस फोन की एक और खासियत है कि इसमें 7000 एमएएच टाइटन बैटरी और 120 वॉट का अल्ट्रा चार्जर है, जो 15 मिनट में चार्ज होकर पूरे दिन चलने की क्षमता रखता है।

रियलमी जीटी 8 प्रो फोन के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन रियलमी जीटी 8 प्रो फोन
रैम/स्टोरेज 12 GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज उपलब्ध है।
डिस्प्ले 6.79 इंच की Quad HD+ डिस्प्ले है।
कैमरा 50MP, 50MP, 200MP, 32MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी 7000 mAh की बैटरी है।
प्रोसेसर 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर चलता है।

रियलमी जीटी 8 प्रो फोन पर दिया गया यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसे कंपनी की ओर से बदला जा सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी केवल संदर्भ हेतु प्रस्तुत की गई है। DNP News Network या लेखक किसी भी ऑफर, उत्पाद या छूट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रखें कि DNP News Network या लेखक किसी भी वित्तीय हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights