पॉलिटिक्स

Anurag Dhanda: ‘हिंदू धर्म की सुरक्षा के लिए…’ गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आप नेता का ट्वीट; पूरी जानकारी जानें

Anurag Dhanda: नौबे पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या श्री आनंदपुर साहिब में इकट्ठा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। इसके अलावा शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब विधानसभा का विशेष एक दिवसीय सत्र आनंदपुर साहिब में आयोजीत किया गया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण है। इस पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और खुशी जाहिर की। चलिए, इसके बारे में आपको आवश्यक जानकारी देते हैं।

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर Anurag Dhanda का ट्वीट

आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “ये एक ऐतिहासिक पल है। गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आनंदपुर साहिब में बुलाया गया है।

हिंदुओं के धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग़ बहादुर जी ने अपनी शहादत दी। ऐसी कोई दूसरी मिसाल इतिहास में नहीं मिलेगी। शत शत नमन।”

विशेष सत्र में सीएम भगवंत मान की बातें

पंजाब विधान सभा के विशेष सत्र के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “श्री आनंदपुर साहिब में आज का दिन ऐतिहासिक बनाने के लिए विधानसभा का सत्र ख़ालसा की जन्मभूमि पर आयोजित किया गया। इस धरती के महान इतिहास और गुरु साहिब जी के बलिदान से प्रेरणा लेकर हम सदा मानवता की सेवा में रहेंगे। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की लड़ाई किसी विशेष वर्ग के विरुद्ध नहीं थी, बल्कि यह ज़ुल्म और ज़बर के खिलाफ थी।

गुरु साहिब जी ने दूसरों के धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देकर समाज में धर्म के नाम पर अत्याचार को रोका और धार्मिक स्वतंत्रता बहाल की। हमारे गुरु साहिबानों के बलिदानों की कीमत किसी भी करंसी में नहीं आंकी जा सकती, इसलिए हम ऐसे पवित्र आयोजनों के लिए बजट की परवाह नहीं करते। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ कि गुरु साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस की सेवा हमारे भाग्य में आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights