Technology

OnePlus 15T: पहली बार स्मार्टफोन में होगी विशाल बैटरी, उन्नत प्रोसेसर प्रदान करेगा फ्लैगशिप प्रदर्शन; लीक जानकर आप हैरान रह जाएंगे!

OnePlus 15T: वनप्लस ने हाल में 15 वेरिएंट को लॉन्च किया है। ऐसे में कई नई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब कंपनी अपने आगामी फ्लैगशिप मोबाइल को पेश करने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट लीक में बताया गया है कि अपकमिंग वनप्लस 15टी में हाई-टेक चिपसेट का उपयोग होने की संभावना है। इससे यूजर्स को अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, कंपनी पहली बार भारी बैटरी क्षमता जोड़ सकती है। इससे यूजर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें, तो चीन में इस फोन को वनप्लस ऐस 6टी के नाम से लाने की योजना है।

कब तक लॉन्च हो सकता है OnePlus 15T

लेटेस्ट लीक में बताया गया है कि अपकमिंग वनप्लस 15टी मोबाइल को जनवरी 2026 तक मार्केट में लॉन्च करने की योजना है। हालाँकि, कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

वनप्लस 15टी की अनुमानित प्राइस डिटेल

लीक्स के अनुसार, अपकमिंग वनप्लस 15टी मोबाइल की संभावित कीमत 42999 रुपये रहने की आशंका है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 47999 रुपये तक पहुँच सकती है।

आकर्षक डिजाइन और प्रभावशाली कैमरा सेटअप से होगा जलवा

सोशल मीडिया पर कई लीक में कहा गया है कि आगामी वनप्लस 15टी फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन देखने को मिल सकता है। साथ ही, रियर पैनल पर एक शक्तिशाली ट्रिपल सेटअप जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, पिल शेप के साथ आकर्षक लुक भी आने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसमें प्लस बटन मिलने की भी प्रबल संभावना है, जो यूजर्स के काम को आसान बना सकता है।

स्पेक्स OnePlus 15T की लीक डिटेल्स
चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज 8GB-128GB
डिस्प्ले 6.31 इंच
रिफ्रेश रेट 120Hz
बैटरी 8000mAh
चार्जर 120W
रियर कैमरा 50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा 50MP

8000mAh की बैटरी उड़ाएगी होश

हाल के कई लीक में कहा गया है कि आगामी मोबाइल में हाई-टेक चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 मिलने की संभावना है। इसके साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम और 3500 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है, जिससे यूजर्स को काफी राहत मिलेगी। इसमें 8000mAh की बैटरी और 120Hz की रिफ्रेश रेट आने की संभावना है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ इसमें 6.31 इंच का डिस्प्ले होने का भी अनुमान है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights