हुमा कुरैशी: बॉलीवुड की एक्ट्रेस इस समय अपनी ‘महारानी 4’ सीरीज और ‘दिल्ली क्राइम’ में बड़ी दीदी की भूमिका के कारण चर्चा में हैं। उनकी अदाकारी की खूब सराहना हो रही है। इसी बीच, उन्होंने नारीवाद पर एक बयान दिया है, जिसके चलते वह सुर्खियों में हैं। वो महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों की वकालत कर रही हैं। इस पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं जबकि कुछ लोग उनकी सोच की सराहना कर रहे हैं। बता दें कि, 39 साल की हुमा कुरैशी एक बार एयरपोर्ट पर कुतरे हुए कपड़े पहनकर पहुंच गई थीं, जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया से कैमरें हटाने को भी कहा था।
फेमिनिज्म पर हुमा कुरैशी ने दिया बड़ा बयान
हाल ही में, ‘महारानी 4’ की एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने नारीवाद के बारे में एक बयान दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि फेमिनिज्म को विश्व में बहुत नकारात्मक बना दिया गया है। इस शब्द को गलत समझा जा रहा है। चाहे आप पुरुष हों या महिला, फेमिनिस्ट होना गलत नहीं है। यह एक सकारात्मक बात है। हम क्या कह रहे हैं? हम कह रहे हैं कि सभी को समान अवसर दिए जाएं। सभी को सामान्य रूप से व्यवहार किया जाए। लड़का हो या लड़की, अगर दोनों को समान रूप से रखा जाएगा और अवसर मिलेंगे, तो सभी की सोच एक जैसी हो जाएगी।” उनके इस बयान पर काफी चर्चा हो रही है।
Huma Qureshi कपड़ों को लेकर भी हो चुकी हैं ट्रोल
हुमा कुरैशी सिर्फ अपने संवेदनशील बयानों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी अलग-अलग ड्रेसिंग सेंस के कारण भी विवादों में रही हैं।
देखें वीडियो
हाल ही में, वह एयरपोर्ट पर एक अतरंगी टॉप पहनकर पहुंची थीं। इस दौरान उनकी सफेद लूज टीशर्ट पूरी तरह से कटी हुई थी, जिसे देखकर कुछ लोगों ने इसकी तुलना चूहों द्वारा कुतरे जाने से की थी। वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि वह मीडिया को रिकॉर्ड करने से रोक रही थीं और कह रही थीं कि, “कैमरा बंद करो हो गया।” जिस तरह से वह पैपराजी से बातचीत कर रही थीं, वो लोगों को नहीं भाया। इसके साथ ही उनकी कटी हुई ड्रेस को लेकर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया।



