Dhanush: क्या अपने फैंस की आंखों में धूल झोक कर ऐश्वर्या के साथ तलाक के बाद मृणाल ठाकुर के साथ धनुष रोमांस कर रहे हैं? उन्होंने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। मृणाल ठाकुर की फिल्म का अनाउंसमेंट दो दीवाने सहर हुआ है जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे। टाइटल अनाउंसमेंट के वीडियो को देखकर धनुष की भावनाएँ नियंत्रण से बाहर हो गईं और उन्होंने अपनी भावनाओं का इजहार कर दिया। इसी दौरान, मृणाल ठाकुर ने भी उनके प्रति अपने प्यार का इज़हार किया, जिससे ‘तेरे इश्क में’ एक्टर के साथ उनके रिश्ते पर चर्चा छिड़ गई।
क्या Dhanush से प्यार में हैं मृणाल ठाकुर?
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर’ का अनाउंसमेंट हुआ, जिसमें उनकी एक झलक दिखाई गई। इस फिल्म की घोषणा के बाद ऑनलाइन यूजर्स काफी उत्साहित हैं, लेकिन धनुष के फैंस ने मृणाल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके कमेंट को खोज निकाल लिया है। इससे एक बार फिर से उनकी प्रेम संबंधों की अफवाहें लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। हालाँकि, मृणाल ने पहले ही इस बारे में चुप्पी तोड़ी थी और इसे बेबुनियाद बताया था, यह कहते हुए कि धनुष उनके अच्छे दोस्त हैं, जबकि यूजर्स कुछ और ही मानते हैं।
क्यों ‘दो दीवाने सहर’ में की घोषणा देखकर खुद को नहीं रोक सके धनुष
‘दो दीवाने सहर’ के अनाउंसमेंट वीडियो को देखने के बाद धनुष ने कमेंट करते हुए लिखा, “लुक और आवाज अच्छी है।” इस पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी प्यार दिखाया। मृणाल ठाकुर दिल की इमोजी और सनफ्लावर इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करती नजर आईं। इस पर यूजर्स ने स्क्रीनशॉट को x प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए लिखा, “धनुष ने मृणाल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया है।” लोग इस मामले पर सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा करने लगे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब धनुष का नाम मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ा है; इससे पहले भी वे ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान चर्चा का विषय रहे थे। धनुष ‘तेरे इश्क में’ नाम की फिल्म में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे, जो 28 नवंबर को रिलीज हो रही है।



