120 Bahadur vs Grand Masti 4 Day 1 Box Office Collection: क्या फरहान अख्तर की विवेक ओबेरॉय ने लुटिया डुबो दी? जानिए ‘मस्ती 4’ या ‘120 बहादुर’ में कौन सा जादू चला!
120 Bahadur Vs Grand Masti 4 Box Office Collection Day 1: इस वीकेंड फिल्में प्रेमियों के लिए बेहद खास हैं। क्योंकि बॉलीवुड ने दो नई फिल्में पेश की हैं। एक तरफ है 1962 के भारत-चीन युद्ध की कहानी बताने वाली ‘120 बहादुर’, और दूसरी ओर एडल्ट कॉमेडी से भरी विवेक ओबेरॉय की ‘ग्रैंड मस्ती 4’। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से बड़ी उम्मीदें हैं। हालाँकि, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उन्हें निराश कर सकता है। यदि आप इनमें से किसी एक फिल्म को देखने का सोच रहे हैं, तो पहले दिन की कमाई को जरूर जान लें।
120 Bahadur ने ओपनिंग डे पर कितने कमाए?
‘120 बहादुर’ फरहान अख्तर की एक जोश भरी देशभक्ति फिल्म है, जो भारत और चीन के बीच 1962 में हुई युद्ध की असली कहानी को दर्शाती है।

इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया है। उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है। ‘120 बहादुर’ लगभग 85 करोड़ की लागत से बनी फिल्म है। पहले दिन इस फिल्म ने 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा मेकर्स के लिए निराशाजनक हो सकता है, लेकिन इसके रिव्यू दर्शकों में उत्साह भरने वाले हैं।
Grand Masti 4 Box Office Collection Day 1: क्या ‘120 बहादुर’ पर पड़ी भारी?
मस्ती एक ऐसी बॉलीवुड फ्रेंचाइजी है, जिसमें डार्क कॉमेडी का तड़का है। यही वजह है कि इसके सभी तीन पार्ट्स सफल रहे हैं।

ऑडियंस की डिमांड को देखते हुए एक बार फिर विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की तिकड़ी लौट आई है। इस बार ‘मस्ती 4’ एक एडल्ट कॉमेडी के रूप में पेश की जा रही है। इसके ट्रेलर ने काफी चर्चा बटोरी है। लगभग 40 करोड़ की लागत से बनी इस कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया। यह फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ से थोड़ा अधिक है, जिसने पहले दिन 2.35 करोड़ कमाए। इस वीकेंड दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। फिलहाल, ओपनिंग डे पर दोनों फिल्में धीमी गति से चल रही हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
