मनोरंजन

Ranveer Singh: क्या किया रणवीर ने डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की प्रेमिका के साथ? यूजर ने कहा, ‘325% टैरिफ लगवाकर ही मानेगा’

Ranveer Singh: रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एनर्जी और डांस के लिए भी मशहूर हैं। चाहे अंबानी के बेटे की शादी हो या रईस पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी की, हर जगह रणवीर सिंह के डांस का जलवा रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके एक डांस वीडियो ने काफी धूम मचा दी है, जिसमें वे अमेरिका के राष्ट्रपति के बेटे जूनियर ट्रंप की गर्लफ्रेंड बेटिना के साथ ताली बजाते और झूमते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने उनके डांस और परफॉर्मेंस को देखकर लिखा, “ये 325% टैरिफ लगवाकर मानेगा।”

Ranveer Singh ने डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ किया डांस

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर में अरबपति पद्माजा की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के समारोह चल रहे हैं। इस हाई प्रोफाइल वेडिंग में दुनिया भर के रईस और बॉलीवुड के सितारे उपस्थित हैं। इस दौरान, रणवीर सिंह ने बॉलीवुड के हिट गानों पर जूनियर डोनाल्ड ट्रंप की गर्लफ्रेंड बेटिना के साथ जबरदस्त डांस किया। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखकर यूजर ने कमेंट किया, “ये 325% टैरिफ लगवाकर मानेगा।” वहीं, कई लोग एक्टर की एनर्जी की सराहना कर रहे हैं।

रणवीर सिंह का यह डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूल्हा-दुल्हन के साथ डांस करना हो या मेहमानों के साथ रौनक बिखेरना, रणवीर सिंह के वीडियो हर जगह छा रहे हैं।

5 दिसंबर को ‘धुरंधर’ से रणवीर सिंह करेंगे धमाल

रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच की कहानी को उजागर करती है। इसमें नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर और पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो डायरेक्टर अजीत डोभाल की भूमिका आर. माधवन निभा रहे हैं। फिल्म आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है, और इसके ट्रेलर ने फैंस में एक्साइटमेंट भर दी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन जैसे बड़े सितारे भी हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ है और मेकर्स को इससे काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights