Dhirendra Shastri’s Viral Video: ‘Hindu Daughters, Never Become Burqa-Wearing’ – Bageshwar Dham’s Special Appeal to Muslim Women; Understanding Its Significance
Dhirendra Shastri का वायरल वीडियो: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह हिंदू और मुस्लिम लड़कियों के लिए विशेष अपील कर रहे हैं। सनातन के सजग प्रहरी के रूप में अपनी पहचान बना चुके बाबा बागेश्वर, यानि Dhirendra Shastri, फिर से लाइमलाइट में हैं। बता दें कि Dhirendra Shastri का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री हिंदू और मुस्लिम लड़कियों को अपने-अपने धर्म का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।
हिंदू बेटियों, कभी ना बनें बुर्के वाली – Dhirendra Shastri
सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे India TV Aap Ki Adalat के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। इस वीडियो में Dhirendra Shastri यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, “बेटियों, तू लक्ष्मी बन, तू दुर्गा बन, तू काली बन, पर हिंदू बेटियों, कभी ना बनें बुर्के वाली। हमारी मुसलमान बहनों के प्रति ये नफरत नहीं, आदर है कि आप अपने मजहब को संभाल कर रखें, हमारी बेटियां भी अपने धर्म को संभाल कर रखेंगी।”
यह नफरती बयान नहीं है। हम मुसलमानों को हिंदू नहीं बनाना चाहते। हम ईसाइयों को हिंदू नहीं बनाना चाहते। इतिहास में एक भी उदाहरण नहीं है जहां तलवारों की नोक पर हिंदुओं ने किसी मुसलमान को हिंदू बनाया हो। लेकिन हमारी बेटियां क्यों टारगेट की जाएं? आज हमारी श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए हैं। कोलकाता में डॉक्टर बेटी की हत्या कर दी गई। हमारे मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रफीक नाम के लड़के ने गला काट दिया।”
Dhirendra Shastri Viral Video पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
बताते चलें कि Dhirendra Shastri के वायरल वीडियो पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,

“क्या बात है बाबा बागेश्वर जी, लगे रहो, हम सभी आपके साथ हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा,

“जय हो गुरुजी, मोदी और योगी के बाद आप देश के प्रधानमंत्री बनें।” एक और यूजर ने लिखा,

“आपने हिंदू बेटियों को बहुत सही संदेश दिया है।” हालांकि, यह नया नहीं है; धीरेंद्र शास्त्री कई बार अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रह चुके हैं।
