Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम अभी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है, जहाँ वह वनडे और टेस्ट मैच खेलने गई है। इसी दौरान भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि गिल एक व्यक्ति से हाथ मिलाते हैं, और कुछ ही क्षण बाद वह व्यक्ति ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगा देता है। यह वीडियो देखने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का गुस्सा ज़ाहिर हुआ, और उन्होंने पाकिस्तान को जमकर बुरा भला कहा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियाँ।
Shubman Gill से हाथ मिलाने के तुरंत बाद बोला ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को Haroon नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि जब एक व्यक्ति शुभमन गिल से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ता है, तो गिल भी उसके साथ हाथ मिलाते हैं।
लेकिन इसके कुछ क्षण बाद वह ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कहता है, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Shubman Gill के साथ पाक फैन ने की ओछी हरकत
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पाक फैन के इस ओछे व्यवहार पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि
“आप लोगों को हाथ मिलाने के लिए भी धोखा देना पड़ता है, क्या इज्जत है आप लोगों की”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि
“चलो अब ट्रॉफी जो चोरी की है वापस कर दो। ऐसा नहीं है कि हमें उसकी परवाह है”!! एक और यूजर ने लिखा कि
“ठीक है। अब हाथ मिलाना मिल गया ना? अब रोना और भीख मांगना बंद कर दो”।



