शपथ ग्रहण समारोह: नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। ज्ञात हो कि बिहार चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें प्राप्त की हैं। नीतीश कुमार देश के पहले सीएम होंगे जो इस पद पर 10वीं बार शपथ लेंगे। इस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, पीएम मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगे। इसके अलावा कई मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहने वाले हैं। यह समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा। क्या आपको पता है कि नीतीश कुमार की 5 महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हैं जिन्होंने उन्हें आज तक अजेय बनाए रखा है?
नीतीश राज में बिहार का विकास तेजी से हुआ
यह उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव के हटने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार की जिम्मेदारी ली थी। उस समय राज्य में विकास के कार्य ठप थे और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नीतीश कुमार ने सत्ता संभालते ही सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने गाँवों में बिजली पहुँचाई, जो बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हुआ। आज लगभग सभी गाँवों में बिजली की सुविधा उपलब्ध है।
जंगल राज का अंत – Bihar CM Oath Taking Ceremony
बिहार की जनता अब भी लालू राज को जंगलराज मानती है। नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ। नतीजतन, लोग रात में भी सुरक्षित रूप से बाहर जा सकते हैं। अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की गई और प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
महिलाओं के लिए योजनाएँ लागू करना
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने महिलाओं और लड़कियों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं, जिससे बड़ी संख्या में बिहार की महिलाएं और लड़कियाँ लाभान्वित हुईं। कई महिलाएं सरकारी नौकरियों में शामिल होकर अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार
लालू राज में शिक्षा का स्तर बहुत गिर गया था, जिससे बच्चे स्कूल जाने में भयभीत रहते थे। नीतीश कुमार के आगमन पर छात्र-छात्राओं के लिए विशेष योजनाओं की शुरुआत हुई, खासकर लड़कियों के लिए। लड़कियों को साइकिलें दी गईं, और 9वीं, 10वीं और 12वीं में अच्छे प्रदर्शन करने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
सड़कों का चौड़ीकरण और पुलों का निर्माण
24 नवंबर 2005 को नई सरकार के गठन के बाद प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का निर्माण और जीर्णोद्धार शुरू किया गया, और पुलों का जाल बिछाया गया। अब मेट्रो और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है, जिससे अन्य राज्यों के साथ संपर्क बढ़ सके।








Leave a Reply