2025 Realme P4X 5G: फुल HD-LCD डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और क्रिस्टल क्लियर कैमरे के साथ, भारत में 16000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध अत्याधुनिक फोन

Realme P4X 5G: रियलमी के स्मार्टफोन भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इसका कारण इसके मजबूत फीचर्स और किफायती दाम हैं। अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने पी सीरीज में एक और दमदार 5जी फोन लॉन्च किया है। रियलमी पी 4एक्स को भारत में 4 दिसंबर को पेश किया गया है। रियलमी पी 3एक्स की सफलता के बाद इसे मार्केट में लाया गया है। फोन की स्क्रीन, कैमरा और बैटरी की गुणवत्ता महंगे माडलों के बराबर है जैसे फोन में मिलते हैं। खास बात यह है कि, रियलमी का यह बेहतरीन फोन ₹15499 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।

Realme P4X 5G फोन की कीमत और स्टोरेज वेरियंट

रियलमी पी 4एक्स 5जी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 3 स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹15499 है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹16999 है। जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत ₹17999 है। यह एक बजट-फ्रेंडली फोन है, जिसमें प्रीमियम फीचर्स प्रदान किए जा रहे हैं।

Realme P4X 5G के फीचर्स की खासियत

रियलमी पी 4एक्स 5जी फोन की विशेषताओं पर ध्यान दें तो इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 45W का सुपरफास्ट चार्जर दिया गया है। पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra का प्रोसेसर शामिल है। फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी LCD डिस्प्ले है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। बजट में VC कूलिंग देने वाला यह रियलमी का एकमात्र फोन है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP54 की रेटिंग दी गई है। यह Android 15 के Realme UI 6.0 पर काम करता है।

रियलमी पी 4एक्स 5जी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन रियलमी पी 4एक्स 5जी
बैटरी/चार्ज 7000mAh बैटरी के साथ 45W का सुपरफास्ट चार्जर।
डिस्प्ले 6.72 इंच की फुल एचडी LCD डिस्प्ले।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 के Realme UI 6.0 पर आधारित।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट।
कैमरा 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकेंडरी कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा।

रियलमी पी 4एक्स 5जी फोन की पहली बिक्री 10 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights