मनोरंजन

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 7: Will ‘120 Bahadur’ and ‘Mastiii 4’ Survive the Storm of ‘Tere Ishq Mein’? Find Out the Status of Farhan Akhtar and Vivek Oberoi.

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नबंवर को रिलीज होते ही फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय की ‘मस्ती 4’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर चर्चा होने लगी है। ‘तेरे इश्क में’ की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी, जिसका प्रभाव ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ पर साफ देखा जा रहा है। इन दोनोंमूवी को रिलीज हुए एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ अपना बजट भी नहीं निकाल पाई हैं।

कृति सेनन और धनुष का 120 Bahadur Box Office Collection Day 7 पर प्रभाव

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ 1962 के भारत-चीन युद्ध की सच्ची कहानी प्रस्तुत करती है, जिसमें बहादुर मेजर शैतान सिंह भाटी की कहानी दिखाई गई है।

11-9 120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 7: Will '120 Bahadur' and 'Mastiii 4' Survive the Storm of 'Tere Ishq Mein'? Find Out the Status of Farhan Akhtar and Vivek Oberoi.
पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

इस फिल्म का बजट लगभग 90 करोड़ रुपये है। पिछले एक हफ्ते में ‘120 बहादुर’ का कुल कलेक्शन केवल 15 करोड़ रुपये रहा है। रिलीज के सातवें दिन, इसकी कमाई घटकर सिर्फ 9 लाख रुपये रह गई है। ‘तेरे इश्क में’ का प्रभाव इससे पहले ही स्पष्ट हो गया है। इस वीकेंड पर यह कमाई और भी नीचे जा सकती है, क्योंकि कृति सेनन और धनुष की फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में मेकर्स के लिए संकट की घंटी बज सकती है।

Mastiii 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ‘तेरे इश्क में’ का प्रभाव

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती 4’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

22-12 120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 7: Will '120 Bahadur' and 'Mastiii 4' Survive the Storm of 'Tere Ishq Mein'? Find Out the Status of Farhan Akhtar and Vivek Oberoi.
पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

उम्मीद थी कि ‘मस्ती’ के पिछले तीन भागों की तरह यह फिल्म भी अच्छी होगी, लेकिन एडल्ट कॉमेडी से भरी इस फिल्म को दर्शकों ने ठुकरा दिया है। लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म का कुल कलेक्शन केवल 13.85 करोड़ रुपये है। रिलीज के सातवें दिन, इसने केवल 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘मस्ती 4’ की कमाई लगातार गिर रही है। इस आलोक मेंकृति सेनन और धनुष की दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी ‘तेरे इश्क में’ का असर साफ नजर आ रहा है। इस वीकेंड पर ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और भी कम हो सकता है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights