मनोरंजन

120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 4: विवेक ओबेरॉय के डबल मीनिंग चुटकुलों ने क्या 120 बहादुरों को मात दी? जानें दर्शक किस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 4: नवंबर का महीना मूवी प्रेमियों के लिए बेहद खास है। क्योंकि उनके पास मस्ती जैसी फ्रेंचाइजी की ‘ग्रैंड मस्ती 4’ और फरहान अख्तर की देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘120 बहादुर’ है। दोनों फिल्मों का कॉन्सेप्ट पूरी तरह से अलग है। हालांकि, इनके बीच एक टक्कर नजर आ रही है। जहां एक ओर विवेक ओबेरॉय की डबल मीनिंग मजाक और एडल्ट कॉमेडी है, वहीं दूसरी ओर फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ में भारत-चीन युद्ध के बीच वीरता साबित करते भारतीय सैनिक हैं। दोनों ही फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इसका असर सोमवार को भी देखा गया। यदि आप भी इनमें से किसी फिल्म को देखने का विचार कर रहे हैं तो जानें कि बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किसने किया है?

120 Bahadur Box Office Collection Day 4 में गिरावट

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ फिल्म कहानी मेजर शैतान सिंह भाटी की वीरता पर आधारित है। इसमें फरहान अख्तर ने मेजर का किरदार निभाया है।

11-6 120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 4: विवेक ओबेरॉय के डबल मीनिंग चुटकुलों ने क्या 120 बहादुरों को मात दी? जानें दर्शक किस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

वह कम, लेकिन वीर सैनिकों के साथ चीन को नाकाम करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 90 करोड़ के आस-पास है। लेकिन ‘120 बहादुर’ का कुल कलेक्शन सिर्फ 11.54 करोड़ रुपए ही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत बेहद खराब है। इसका प्रभाव रिलीज के चौथे दिन भी देखा गया। चौथे दिन फरहान अख्तर की फिल्म ने मात्र 1.4 करोड़ रुपए कमाए। ये आंकड़े काफी निराशाजनक हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मस्ती 4′ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने क्या दी ‘120 बहादुर’ को मात?

‘मस्ती 4’ के माध्यम से एक बार फिर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिगड़ी सामने आई है। इस फिल्म को भी 21 नवंबर को रिलीज किया गया था।

22-9 120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 4: विवेक ओबेरॉय के डबल मीनिंग चुटकुलों ने क्या 120 बहादुरों को मात दी? जानें दर्शक किस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

बॉलीवुड फिल्म का बजट लगभग 40 करोड़ है। इसका अब तक का कुल कलेक्शन सिर्फ 10 करोड़ रुपए है। ओपनिंग डे पर इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म ने सिर्फ 2.75 करोड़ रुपए कमाए थे। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन गिरकर 1.50 करोड़ हो गया। लेकिन इसकी कमाई फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ से केवल 10 लाख रुपए ज्यादा है। ‘120 बहादुर’ के चौथे दिन का कलेक्शन 1.40 करोड़ रुपए था, जबकि ‘मस्ती 4’ ने 1.50 करोड़ रुपए कमाए। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता का रुझान किसकी ओर ज्यादा है। लेकिन आपको यह भी बताना जरुरी है कि कुल बजट में अभी भी फरहान अख्तर की फिल्म के पास बढ़त है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने साझा किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights