120 Bahadur Audience Review: मेजर शैतान सिंह के किरदार में फरहान अख्तर की भावना, उत्साह और मानवता पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं – जानें असली समीक्षा।

120 बहादुर ऑडियंस रिव्यू: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ भारतीय आर्मी की जज्बे और जोश को दर्शाती है। मूवी 21 नवंबर को रिलीज हुई है। इसका ट्रेलर अत्यंत प्रभावशाली था। यही कारण है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। यह फिल्म 1962 में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई को दर्शाती है, और इसमें हर एक हिस्सा देशभक्ति एवं हिम्मत से भरा हुआ है। मेजर शैतान सिंह भाटी की कहानी, जिसमें 120 बहादुर उनके साथ है, ‘रेडियो मैन’ रणचंदर यादव द्वारा सुनाई जाती है। चलिए देखते हैं कि यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई, पहले दिन के पहले रिव्यू एक्स पर।

120 बहादुर ऑडियंस रिव्यू: किसी फिल्म ने फील ही नहीं करवाया, जो ‘120 बहादुर’ ने करवाया

Krupali Avad नाम की एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “मैं 120 बहादुर का पेड प्रीव्यू देखने गई थी, सोचा नहीं था कि मैं इतनी इमोशनल हो जाऊंगी। फिल्म ने अंत में सचमुच रुला दिया, और जब 2 यादव समाज के लड़के तिरंगा लेकर खड़े हुए, वो पल आज तक किसी फिल्म ने महसूस नहीं करवाया, जो 120 बहादुर ने किया।”

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ ने ऑडियंस का छुआ दिल

Shubh नाम के एक यूजर ने ‘120 बहादुर’ देखने के बाद अपना अनुभव एक्स पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि, कैसे इस फिल्म ने उनके दिल को छू लिया। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि, यह मूवी इतना असर करेगी।

120 बहादुर’ जगा रही सच्चा राष्ट्रीय प्रेम

Srabanti Chakrabarti नाम की यूजर ने एक्स पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “120 बहादुर ने मुझे एक ऐसा एहसास दिलाया, जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। यह एक दुर्लभ फिल्म है जो अंदर तक कुछ जगाती है और आपको याद दिलाती है कि सच्चा राष्ट्रीय प्रेम कैसा होता है। हर फ्रेम जानबूझकर बनाया गया लगता है, हर भावना ईमानदार है।”

‘120 बहादुर’ की कहानी क्या है?

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कहानी भारत और चीन के बीच 1962 में हुए युद्ध को दर्शाती है। इसमें अहीर रेजिमेंट के मेजर शैतान सिंह भाटी की कहानी बताई गई है, जो 120 बहादुर दोस्तों के साथ दुश्मनों का सामना करते हैं। यह रियल कहानी पर आधारित फिल्म है। कम हथियारों के उपयोग से देश के दुश्मनों से लड़ते मेजर शैतान सिंह भाटी की कथा रोमांचक है। रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस बॉलीवुड फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ के आसपास है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights