सूखे मेवे: ये 4 सूखे मेवे क्यों माने जाते हैं जहरीले? डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा

Posted by

Dry Fruits: देश के प्रसिद्ध डॉक्टर बिमल छाजेड़ द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है। वे बता रहे हैं कि सभी ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। कुछ ड्राई फ्रूट्स का स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। उनका कहना है कि यदि इन 4 ड्राई फ्रूट्स का नियमित सेवन किया जाए, तो हेल्थ काफी गिर सकती है। यदि आप भी इन सूखे मेवों का सेवन करते हैं, तो एक बार इनके नुकसानों के बारे में जरूर जान लें।

डॉक्टर बिमल छाजेड़ ने बताए 4 खतरनाक ड्राई फ्रूट्स

डॉक्टर बिमल छाजेड़ ने अपनी इस आवश्यक वीडियो को SAAOL Heart Center नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो में डॉक्टर बता रहे हैं कि लोग ड्राई फ्रूट्स को हेल्दी मानते हैं। वे आपको सबसे खतरनाक ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जो हार्ट, डायबिटीज और मोटापे के लिए हानिकारक हैं।

काजू हेल्थ को कैसे करता है नुकसान?

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: SAAOL Heart Center

काजू किडनी स्टोंस की समस्या को बढ़ाता है। इसमें हाई लेवल ऑक्सलेट होता है, जिससे किडनी स्टोन बन सकता है। कुछ लोगों को काजू खाने के बाद एलर्जी का अनुभव होता है, जैसे स्किन रैशेज, खुजली और सांस लेने में कठिनाई।

पिस्ता खराब कर सकता है पेट

पिस्ता उच्‍च कैलोरी होने के कारण वजन बढ़ाने का कारण बनता है। इसमें फैट होने के कारण यह आपकी ट्राइग्लिसराइड लेवल को भी बढ़ा सकता है। पिस्ता का अधिक सेवन गैस और एसिडिटी की समस्या उत्पन्न कर सकता है, जिससे पेट में असुविधा होती है।

अखरोट कैसे करता है नुकसान?

अखरोट में कुछ तत्व होते हैं जो शरीर में चर्बी बढ़ा सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड क्लॉटिंग बढ़ने का जोखिम होता है, और इसमें मौजूद उच्च कैलोरी की वजह से वजन बढ़ने की संभावनाएं रहती हैं। इसके अलावा, अखरोट से एलर्जी का भी खतरा होता है।

हेज़ल नट क्यों नहीं अच्छे?

हेज़ल नट या पहाड़ी बादाम भी स्वास्थ्य के लिए उपयोगी नहीं होते। इसके सेवन से शरीर पर खुजली, सांस लेने में कठिनाई, और पेट फूलने की समस्याएं हो सकती हैं।

इन 4 ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन

डॉक्टर बिमल छाजेड़ ने चार स्वास्थ्यवर्धक ड्राई फ्रूट्स के बारे में भी बताया है, जिसमें मखाना, खजूर और खुमानी शामिल है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें प्रदान की गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में दिए गए सुझावों और दावों को केवल परामर्श माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी न तो पुष्टि करता है और न ही खंडन। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights