Ahan Shetty: सनी देओल दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे सितारों से भरी हुई बॉर्डर 2 के रिलीज में अभी कुछ समय है, लेकिन निर्माताओं ने अपने प्रशंसकों को उत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सबसे पहले वरुण धवन, फिर दिलजीत दोसांझ, और अब अहान शेट्टी का लुक जारी किया गया है। बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का गंभीर लुक देखकर आपको यकीन नहीं हो सकता, लेकिन एक सैनिक की भूमिका में वह सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आए हैं। वहीं, उनके बेटे की झलक देखकर सुनील शेट्टी एक गर्वित पिता की तरह दिखे।
Ahan Shetty ने बटालियन के लुक में इस तरह जीता दिल
बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी के लुक की बात करें तो उनका चेहरा चोटिल दिखाई दे रहा है। खून बह रहा है और उनकी वर्दी भी फटी हुई है, लेकिन उनके जुनून की कोई कमी नजर नहीं आ रही है। उनका एक्सप्रेशन शानदार है और इस इंटेंस लुक को शेयर करते हुए अहान ने लिखा, “सरहद हो या समंदर, धरती मां का हर बेटा एक ही कसम निभाता है।” इस तस्वीर को ही तेजी से लाइक्स मिल रहे हैं और बॉर्डर 2 के एक्टर चर्चा का विषय बन गए हैं।
बॉर्डर 2 में अहान शेट्टी को देख क्या बोले सुनील शेट्टी
वहीं, अपने बेटे की पोस्ट देखकर सुनील शेट्टी भी अपने भावनाओं को रोक नहीं पाए और उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कहा, “सम्मान अपने निशान छोड़ जाता है और तुम पर ये हिम्मत अच्छी लग रही है बेटा।” इसके साथ उन्होंने इविल आई वाली इमोजी भी साझा की।
जहां तक बात करें बॉर्डर 2 की, तो यह अनुराग सिंह के निर्देशन में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी, जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आएंगे। फिलहाल, लोग इस फिल्म के लिए इंतजार कर रहे हैं।



