सलमान खान ने रेस में घोड़े को दी मात, जानें उनकी स्पीड और स्टेमिना के लिए कौन सा खास डाइट प्लान अपनाते हैं!

सलमान खान: हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया है। इस उम्र में भी एक्टर की फिटनेस कमाल की है। इस बीच, सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह घोड़े के साथ रेस करते दिखाई दे रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि, वह घोड़े को भी हरा देते हैं। यह क्लिप देखने के बाद सभी लोग हैरान हैं। बॉलीवुड के दबंग ने एक बार अपने फैंस के साथ अपना डाइट प्लान साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह अपनी डाइट का ध्यान कैसे रखते हैं।

सलमान खान ने रेस में घोड़े को हराया

सलमान खान का घोड़े के साथ दौड़ते हुए वीडियो News24 ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। कैप्शन में बताया गया है, “बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस में घोड़े के साथ रेस लगाकर सबको हैरान कर दिया। घोड़े पर सवार जहीर इकबाल को पैदल दौड़ते हुए आसानी से हराया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान की फिटनेस और स्टैमिना फैंस को प्रेरित कर रही है और उनकी मेहनत की सराहना की जा रही है।”

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सलमान खान घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं। वह इस तेज रफ्तार जानवर को टक्कर दे देते हैं। हालांकि, इस दौरान उनकी सांस भी फूलती है। 60 की उम्र में इतनी तेज दौड़ना सच में अद्भुत है। अगर आप भी बॉलीवुड स्टार की इस ताकत से प्रभावित हैं, तो बताना चाहेंगे कि, वह एक विशेष डाइट प्लान का पालन करते हैं।

सलमान खान का एक्सरसाइज रुटीन क्या है?

सलमान खान ने एक बार बताया था कि, वह सुबह उठकर नाश्ते से पहले कार्डियो करते हैं। यही नहीं, वह रात का खाना खाने के बाद भी ऐसा ही करते हैं।

देखें वीडियो

वह कार्डियो एक्सरसाइज लगभग 45 मिनट तक करते हैं। इससे उनके शरीर में जमा कैलोरी बर्न हो जाती है। इसके साथ ही, वह पौष्टिक भोजन का सेवन करते हैं। इस प्रकार, वह पूरी तरह से फिट रहते हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights