वीर दास को Aamir Khan ने पीटा! इमरान खान को ‘हैप्पी पटेल’ में देख लोग बोले ‘मार्केटिंग मास्टर’ क्यों?
Aamir Khan: आमिर खान ने वीर दास के साथ अपनी नई फिल्म ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ का अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो वीर दास की धुनाई करते हुए नजर आते हैं। दर्शकों का ध्यान आमिर खान के भांजे इमरान खान पर भी जाता है, जो 10 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि लोगों को बड़ा सरप्राइज क्यों मिला है और कैसे एक झलक ने सभी को बेचैन कर दिया।
Aamir Khan के साथ हैप्पी पटेल के लिए वीर दास बने निर्देशक
वीडियो की शुरुआत में आमिर खान कहते हैं, “एक फिल्म फ्लॉप हो गई और लोग पीछे पड़ गए।” हैप्पी पटेल की घोषणा करते हुए बताया गया कि यह वीर दास के निर्देशन में बनेगी। टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान वीर दास और आमिर खान एक साथ बैठे होते हैं, जहां आमिर पूछते हैं, “क्या बनाया तूने?” तो वीर दास जवाब देते हैं, “फिल्म।” इस पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहते हैं, “तूने बोला था कि फिल्म में स्पाई है, वो किस दिशा में है?”
10 साल बाद आमिर खान के भांजे इमरान खान की वापसी और वीर दास की धुनाई
आमिर खान वीर दास से कहते हैं कि तुम्हें स्टैंड अप कॉमेडी में ही रहना चाहिए। इसके बाद हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस की एक झलक में आमिर वीर को मारते हुए दिखाई देते हैं। आमिर खान के भांजे भी इस फिल्म में 10 साल बाद वापसी कर रहे हैं। अनाउंसमेंट वीडियो काफी मजेदार है, जिसमें वीर दास के साथ मोना सिंह भी नजर आएंगी।
आमिर खान के चाहने वाले हुए क्रेजी

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई जा रही वीर दास की फिल्म 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। अनाउंसमेंट वीडियो देखकर यूजर्स काफी उत्साहित हैं, जहां कुछ लोग इमरान खान की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीडियो को देखकर यूजर्स आमिर खान को मार्केटिंग जीनियस बता रहे हैं। यह सत्य है कि आमिर हर बार नई एवं अनोखी कहानियाँ लेकर आते हैं।
