Lifestyle

वजन घटाने के tips: 50 किलो कम कर चुकी न्यूट्रीशनिस्ट से जानें 10 दिन में 10 किलो कैसे घटाएं, नए साल से पहले बनें फिट

वजन घटाना: 10 दिन में 10 किलो तक कम किया जा सकता है। क्या आप भी इस बात पर आश्चर्यचकित हैं? यदि हां, तो डॉक्टर शिखा सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि यह आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है। यदि आप विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गएडाइट का पालन करते हैं, तो डॉ. शिखा सिंह का कहना है कि आप 10 दिन में 10 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। यदि आप एक ऐसा समाधान खोज रहे हैं जिसे विशेषज्ञ ने प्रमाणित किया हो और जिसमें कोई बड़ी लागत न लगे, तो यह आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

50 किलो वजन घटाने वाली विशेषज्ञ से जानें 10 किलो वजन कम करने का रहस्य

डॉक्टर शिखा सिंह ने कई वीडियो में साझा किया है कि कैसे उन्होंने 110 किलो से 60 किलो तक का सफर तय किया और 50 किलो वजन कम करने में सफल रही। वह कहती हैं कि आज मैं आपके साथ बताऊंगी कि आप 10 से 15 किलो वजन कम कर सकते हैं, वह भी 15 दिनों के भीतर। विशेषज्ञ का कहना है कि यह केवल कहने की बात नहीं है, क्योंकि उन्होंने खुद इसे आजमाया है। अपने अनुभव के साथ उन्होंने 15 दिन में 11 किलो वजन घटाने का रहस्य साझा किया।

वजन कम करने के लिए डाइट को इस तरह अपनाएं

वजन घटाने के लिए डाइट की बात करें तो डॉक्टर शिखा सिंह बताती हैं कि सुबह 6:30 से 7 के बीच जीरा पानी पीना है। ब्रेकफास्ट का समय 8 से 8:30 के बीच है, जिसमें आप रोटी और मौसमी सब्जियां ले सकते हैं। मिड मॉर्निंग स्नैक के रूप में आप 10 से 10:30 के बीच कोई भी मौसमी फल खा सकते हैं। लंच में आपको घिया का सेवन करना है जिसमें मसालों और तेल की मात्रा कम होनी चाहिए, लंच 1 से 2 बजे के बीच करें। चार से चार-तीन के आसपास ग्रीन टी के साथ रोस्टेड मखाना या चना का सेवन करें। डिनर में केवल कद्दू का सूप लें, जो शाम 6:30 से 7 बजे के बीच होना चाहिए। रात में सोने से पहले 9:30 से 10 बजे के आसपास दालचीनी की चाय लें।

यदि आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से इसे आजमाएं। अगर आप इसे अभी करते हैं, तो नए साल से पहले आप फिट हो जाएंगे।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में साझा किए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इन्हें न तो प्रमाणित करता है और न ही इनकार करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/डाइट का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights