Weight Loss: घर के बने फूड और एक्सरसाइज की मदद से आप अपने वजन को 89 किलो से 67 किलो तक ला सकते हैं। हां, यह सच है, घर के खाने से 22 किलो वजन घटाए जा सकते हैं। यह जानकारी हम नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर बताई गई है, जहां एक महिला ने अपनी मेहनत से 89 किलो से 67 किलो तक का सफर तय किया। यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो वजन कम करने के उपाय खोज रहे हैं। चलिए देखते हैं आखिर किस रूटीन का पालन कर उसने वेट लॉस में सफलता पाई है।
Weight Loss के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन करती हैं महिला
सोनम, जो वजन कम कर रही हैं, इस वीडियो में बताती हैं कि किस तरह से घर का खाना और वर्कआउट के जरिए अपना वजन घटाया जा सकता है। वह कहती हैं कि उनकी सुबह की शुरुआत हमेशा डिटॉक्स वॉटर से होती है। इसके बाद वह फुल बॉडी वर्कआउट करती हैं, जिसमें ऐसे एक्सरसाइज शामिल हैं जो उन्हें अनुकूल लगते हैं। वर्कआउट के बाद, वह आंवला जूस पीती हैं।
वजन कम करने के लिए इस डाइट प्लान को फॉलो करती हैं महिला
वेट लॉस के लिए उनके नाश्ते में 2 उबले हुए अंडे और पपीता शामिल है। 22 किलो वजन कम करने वाली सोनम ने बताया कि वह फलों का भी सेवन करती हैं। लंच में वह 100 ग्राम पनीर और 100 ग्राम चावल का सेवन करती हैं। रात के खाने में, वह 200 ग्राम चिकन और 100 ग्राम चावल खाती हैं।
22 किलो वजन कम करने के लिए चले इतने स्टेप्स
इसके अलावा, वजन घटाने वाली महिला ने बताया कि वह बैलेंस डाइट
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय जानकारी केवल सामान्य सूचना प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में जिन तरीकों और दावों का उल्लेख किया गया है, उन्हें केवल सिफारिश माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी न तो पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से परामर्श करें।








Leave a Reply