राहुल-तेजस्वी के ट्रक पर चढ़ने से कन्हैया कुमार, पप्पू यादव को सिक्योरिटी ने रोका…

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी ट्रक पर चढ़ने की पूरी कोशिश की. लेकिन पप्पू यादव को ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया. बिहार में SIR (Special Intensive Revision) के विरोध में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की ओर से चक्का जाम बुलाया गया.

image-10 राहुल-तेजस्वी के ट्रक पर चढ़ने से कन्हैया कुमार, पप्पू यादव को सिक्योरिटी ने रोका…

इंडिया ब्लॉक के मार्च के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता एक ओपन ट्रक पर सवार हुए.
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी ट्रक पर चढ़ने की पूरी कोशिश की. लेकिन पप्पू यादव को ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया.

image-8-1024x739 राहुल-तेजस्वी के ट्रक पर चढ़ने से कन्हैया कुमार, पप्पू यादव को सिक्योरिटी ने रोका…

पप्पू यादव को ट्रक पर चढ़ते वक्त रोकने के वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. इसके बाद पप्पू यादव वहां से निकल गए. सिर्फ पप्पू यादव ही नहीं बल्कि कन्हैया कुमार को भी ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया. बता दें कि पटना में मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में चुनाव को महाराष्ट्र की तरह चोरी करने की कोशिश हो रही है. चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है, जबकि उसका कर्तव्य संविधान की रक्षा करना है.इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि क्या दो गुजराती तय करेंगे कि कौन बिहारी वोट देगा और कौन नहीं?’ उन्होंने मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं और यह मोदी-नीतीश की दादागिरी नहीं चलेगी.बता दें कि पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान राहुल महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ वाहन पर सवार हुए थे. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के एसआईआर के विरोध में महागठबंधन ने राज्यव्यापी बंद बुलाया है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित रहा.

  • Related Posts

    Mamata Banerjee: ‘मुख्यमंत्री की क्रूरता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कड़ा हस्तक्षेप..,’ IPAC मामले में फंसी बंगाल की सीएम, बीजेपी ने अग्रिम मोर्चा संभाला

    Mamata Banerjee: बंगाल में चुनावी माहौल गरम था, पर अब सियासी हलचल और ज्यादा तेज हो गई है। पिछले हफ्ते आईपैक चीफ प्रतीक जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी…

    Maharashtra Municipal Elections 2026 Results: Will the Thackeray Brothers’ Reputation Suffer? The Magic of BJP-Shiv Sena in BMC? Get the Latest Counting Updates Here.

    Maharashtra Civic Body Polls Result 2026: चर्चित महाराष्ट्र निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। मतदान समाप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights