यश: कन्नड़ के प्रसिद्ध अभिनेता यश 8 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने स्क्रीन पर प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले इस अभिनेता को बहुत जल्द टॉक्सिक फिल्म में देखा जाएगा। उनकी इस फिल्म का लोग बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी स्टाइल और फैशन सेंस के लिए चर्चित यश अपनी फिटनेस के प्रति भी काफी सजग रहते हैं। वह नियमित रूप से अपनी फिटनेस रूटीन का पालन करते हैं। चलिए जानते हैं कि यश की डाइट और वर्कआउट कैसे हैं, जो उनके फैंस के लिए प्रेरणादायक हो सकते हैं।
Yash की दिनभर की डाइट
यदि हम टॉक्सिक अभिनेता यश की डाइट की बात करें, तो नाश्ते में वह नट्स के साथ जायफल, ब्राउन ब्रेड के 5 स्लाइस, और सब्जियों के साथ 8 अंडे लेते हैं। इसके अलावा, वह तरबूज और पपीता भी पसंद करते हैं। सुबह 11 बजे, वह प्रोटीन शेक और कोई भी मौसमी फल लेते हैं। समुद्री भोजन उनका पसंदीदा है, इसलिए लंच में वह मछली का सेवन करते हैं, जो प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। शाम के स्नैक्स में यश 4 स्लाइस ब्रेड और 4 केले लेते हैं, और डिनर में घर का बना प्रोटीन युक्त खाना खाते हैं।
यश कैसे रखते हैं अपनी फिटनेस वर्कआउट से ट्रैक पर
यश के वर्कआउट रूटीन की शुरुआत सुबह 6 बजे होती है, और वह दिन में 6 बार ट्रेनिंग करते हैं। कार्डियो और मसल्स ट्रेनिंग में उनकी पूरी ध्यान रहता है। वह लगभग 1 घंटे कार्डियो करते हैं, साथ ही वेट ट्रेनिंग, एब्स वर्कआउट और विभिन्न एक्सरसाइज भी करते हैं। इसमें 30 मिनट की पावर ट्रेनिंग भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह दिन में 2 बार वर्कआउट करते हैं और एक दिन का आराम भी रखते हैं, जिसे वह चिट डे मानते हैं।
यश की डाइट और वर्कआउट रूटीन वाकई में उनके फैंस के लिए लाभकारी है जो उन्हें फॉलो करते हैं। अभिनेता जल्द ही टॉक्सिक में नजर आने वाले हैं, जिसके बारे में रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह 19 मार्च 2026 को रिलीज हो सकता है।



