Fatty Liver: लिवर शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जिसका कार्य शरीर के खून को फ़िल्टर करना और अन्य अंगों तक पहुंचाना है। जब लिवर में कोई बीमारी होती है, तो इसका प्रभाव दिल से लेकर दिमाग तक पड़ सकता है। अगर स्थिति गंभीर हो जाए, तो मरीज की मृत्यु भी हो सकती है। लिवर की सबसे गंभीर समस्या फैटी लिवर से शुरू होती है, जिसमें लिवर पर अत्यधिक चर्बी जम जाती है। इसका मुख्य कारण अत्यधिक एल्कोहल और अस्वस्थ भोजन होता है। फैटी लिवर के मरीजों को डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि वे बिना दवा के लिवर पर जमा चर्बी को कैसे निकाल सकते हैं।
फैटी लिवर के लक्षण
डॉक्टर शेट्टी, जो हावर्ड से प्रशिक्षित हैं, यूट्यूब पर अपनी वीडियो के माध्यम से लिवर पर जमा चर्बी को बाहर करने के टिप्स दे रहे हैं। डॉक्टर शेट्टी का कहना है कि, फैटी लिवर में शरीर में थकान महसूस होती है, इसके अलावा भूख ना लगना, पैरों में सूजन, तेजी से वजन घटना, और पेट में दर्द भी होते हैं। कुछ मामलों में, पीलिया के लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
देखें वीडियो
Fatty Liver को कैसे करें ठीक?
फैटी लिवर का एक कारण मोटापा भी है, इसलिए अपने वजन को कम करने पर ध्यान दें। शराब का सेवन न करें, और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और पेय से बचें। फैटी लिवर में काली कॉफी फायदेमंद होती है, रोज़ाना 2-3 कप इसे सोने से 6 घंटे पहले पी सकते हैं। विटामिन ई से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करें। विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन बढ़ाएं, क्योंकि ये फैटी लिवर में सहायक होते हैं। इस दौरान मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाना चाहिए। शाकाहारी लोग टोफू और सोया चंक्स का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दिए गए चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में वर्णित तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही इनकार। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply