प्रियंका Chopra की बेटी मालती को क्या हुआ? निक जोनस के साथ Cozy तस्वीरों के बीच इस झलक ने फैंस को किया चिंतित

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द वाराणसी फिल्म में नजर आने वाली हैं और उनके सोशल मीडिया पर अपीरियंस अक्सर चर्चाओं का विषय बनते हैं। हाल ही में, उन्होंने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें एक ओर वह पति निक जोनस के साथ रोमांटिक नजर आईं, वहीं दूसरी ओर बेटी मालती की झलक भी देखने को मिली। इन फोटोज को देखकर फैंस दिल हार गए हैं, जबकि कुछ यूजर्स मालती को देखकर थोड़े चिंतित भी दिखे। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या खास है जो आपको दीवाना बना सकता है और कई मायनों में दिलचस्प भी है।

Priyanka Chopra का पति निक जोनस संग शानदार रोमांस वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटोज को साझा करते हुए लिखा, “बस कुछ यादगार पल, घर पर रहना अच्छा लगा।” पहली तस्वीर में, प्रियंका चोपड़ा निक जोनास की बाहों में हैं और दोनों के बीच मस्ती का माहौल देखने को मिल रहा है। अन्य फोटोज में भी उनकी रोमांटिक झलक दिखाई दे रही है, जिसमें कैंडल लाइट डिनर से लेकर फायर नाइट की झलक शामिल हैं। प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनस पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहती।

मालती को देखकर प्रियंका चोपड़ा के फैंस चिंतित

प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज में मालती संग मस्ती और अस्पताल में लेटी हुई मालती की झलक देखकर यूजर्स थोड़े चिंतित हो गए। प्यारी मालती कभी खेलती हुई नजर आ रही है, तो कभी अपनी मां के साथ टहल रही हैं। कभी दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखीं और कभी अपने आप में ही व्यस्त रहीं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय रहती हैं।

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के प्यार को देखकर नहीं रह सके मौन

इन फोटोज को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हॉट इमोजी शेयर किया है। इन फोटोज को 3 लाख से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं। साजिद एसएस राजामौली की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights