Nora Fatehi: डांसिंग दीवा नोरा फतेही को अपनी अदाओं से लोगों के बीच छा जाने के लिए जाना जाता है। इन सबके बीच, हाल ही में उनका नाम मशहूर मोरक्कन फुटबॉलर अशरफ हकीमी के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को गुप्त रूप से डेट कर रहे हैं। हालाँकि, इस पर एक्ट्रेस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अब वह एक और कारण से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, गुरुग्राम से उनका एक इवेंट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक बिजनेसमैन उनके गर्मी सॉन्ग पर डांस देखकर बवाल मचाते हुए दिखाई दे रहा है।
Nora Fatehi का गर्मी सॉन्ग पर डांस देख बढ़ी बेचैनी
इस वीडियो में सिल्वर रंग की ब्रा और स्कर्ट पहने नोरा फतेही बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ग्लिटर ड्रेस को उन्होंने बेली के साथ स्टाइल किया है और गर्मी सॉन्ग पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वहां उपस्थित लोग भी ‘गर्मी गर्मी’ चिल्ला रहे हैं। वीडियो में इवेंट के बीच एक युवक उनके सामने डांस करता हुआ दिख रहा है।
नोरा फतेही को युवक ने दी टक्कर
इंस्टाग्राम चैनल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि गुरुग्राम इवेंट के दौरान युवक ने नोरा फतेही को ‘दीपक’ कर दिया। वीडियो में साफ नजर आता है कि किस तरह युवकों ने नोरा फतेही के डांस स्टेप्स को टक्कर देते हुए डांस किया, जबकि वहां मौजूद सभी लोग ‘गर्मी’ चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इसे जमकर सराहा है, और इसे 8000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
कुछ दिनों से, नोरा फतेही अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि वह मोरक्कन फुटबॉलर अशरफ हकीमी को डेट कर रही हैं।



