धर्मेंद्र: जन्मदिन से 14 दिन पहले हेमा मालिनी ने सुपरस्टार पति की याद में खास तस्वीरें साझा कीं, बताया कि एक्टर के निधन के बाद वह खुद को कैसे संभाल रही हैं।

धर्मेंद्र: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। एक्टर के पीछे दो बीवियां और 6 बच्चे रह गए हैं। धर्मेंद्र के जाने से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। वे खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। आज एक्टर का 90वां जन्मदिन है। बर्थडे से 2 हफ्ते पहले दुनिया को अलविदा कहने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र को उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने खास तरीके से याद किया है। उन्होंने एक्टर के साथ बिताए गए कुछ विशेष पलों की दो तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही पति के जाने के बाद वे कैसे अपनी स्थिति संभाल रही हैं, इस बारे में भी पोस्ट किया है।

धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर पत्नी हेमा मालिनी ने किया खास पोस्ट

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवंगत पति धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर दो खास तस्वीरें साझा की हैं।

देखें पोस्ट

इसके साथ ही कैप्शन में एक्टर के साथ बिताए गए खास पलों के बारे में साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे हार्ट..दो हफ़्ते से ज़्यादा समय बीत चुका है जब तुम हमें छोड़कर चले गए थे। तुम्हारे जाने के बाद धीरे-धीरे मैं अपने टुकड़ों को समेट रही हूं.. अपनी ज़िंदगी को फिर से बनाने की कोशिश कर रही हूं, यह जानते हुए तुम हमेशा मेरे साथ रहोगे। हमारे साथ बिताए गए सुखद पलों को कभी नहीं मिटाया जा सकता और उन पलों को फिर से जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है। मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूँ हमारे साथ बिताए प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियां हमारे रिश्ते की अहम कड़ी हैं। आपके जन्मदिन पर ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वह आपको शांति और खुशी प्रदान करें जिसके आप अपनी विनम्रता, दिल की अच्छाई और मानवता के प्रति आपके प्रेम के लिए पूरी तरह से हकदार हैं। जन्मदिन मुबारक हो प्यारे प्यार..”

हेमा मालिनी ने खास लम्हों को किया शेयर

हेमा मालिनी ने दो खास तस्वीरें भी पोस्ट के साथ साझा की हैं। एक फोटो में वह एक्टर को केक खिला रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक्टर के साथ खड़ी हैं। इस दौरान दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस द्वारा साझा की गई इन दोनों तस्वीरों से उनकी खास यादों का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें, धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। यह प्यारभरी शादी काफी चर्चित रही। हालांकि अब यह जोड़ी टूट चुकी है। लेकिन रील में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी हमेशा जिंदा रहेगी।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights