मनोरंजन

द डेविल फिल्म की समीक्षा: क्या दर्शन थुगुदीपा की ‘द डेविल’ वाकई ‘धुरंधर’ के लिए खतरे की निशानी है? जानें असली दर्शकों की प्रतिक्रिया

The Devil Movie Review: इस समय बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म की चर्चा जोरों पर है। यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें संजय दत्त, आर. माधवन, और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे शामिल हैं, लेकिन दर्शक अक्षय खन्ना की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का जादू बरकरार है, लेकिन इसी बीच साउथ फिल्म ‘द डेविल’ रिलीज हो गई है। यह कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा की एक्शन से भरपूर एक मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें वह एक गैंगस्टर के रूप में दिखे हैं। देखते हैं कि 55 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म 280 करोड़ की ‘धुरंधर’ को कितनी चुनौती दे सकती है। इसकी पहली दिन की दर्शकों की समीक्षाओं से जानें। ‘द डेविल’ के रिव्यू एक्स पर आ चुके हैं।

‘द डेविल’ रिव्यू में जानें जनता का रिएक्शन

Keshava नाम के एक्स यूजर ने ‘द डेविल’ पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि फिल्म का पहला हिस्सा अच्छा है, लेकिन इंटरवल के बाद इसकी गति धीमी हो जाती है। हिरोइन का किरदार अच्छा है लेकिन एक्टिंग कमजोर है। उन्होंने इस मूवी को साढ़े तीन स्टार रेटिंग दी है।

‘द डेविल’ फिल्म क्या एवरेज मूवी है?

Demolish BOSS Haters नाम के यूजर ने दर्शन थुगुदीपा की ‘द डेविल’ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से एवरेज है। इसमें कुछ भी खास नहीं है।

दर्शन थुगुदीपा की ‘द डेविल’ को बताया पक्का ब्लॉकबस्टर

𝗕𝗔𝗚𝗛𝗘𝗘𝗥𝗔_ᴰᴮᵒˢˢ𓆩 नाम के यूजर ने ‘द डेविल’ देखने के बाद अपने रिव्यू में लिखा, बार-बार यही कह रहा हूँ, डॉ. राजकुमार के बाद वह सभी मायनों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं। इंटरवल का मुकाबला काबिल ए तारीफ है। निर्देशक प्रकाश वीर ने कमाल कर दिया। यह फिल्म पक्का ब्लॉकबस्टर है।

The Devil Movie Review: दर्शन थुगुदीपा की ‘द डेविल’ को यूजर ने बताया

बकवास Cinemia नाम के यूजर ने इस फिल्म को पूरी तरह से बकवास बताते हुए इसे देखने का समय बर्बाद न करने की सलाह दी है। उन्होंने फिल्म के डायलॉग्स को भी सामान्य बताया है।

साउथ एक्टर की एक्टिंग ऑडियंस को कितनी आयी पसंद?

Avi नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, दर्शन ने अभी तक की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की है।
फैंस के लिए यह बहुत अच्छी है। यह फिल्म राजनीतिक थ्रिलर के रूप में शुरू हुई, फिर किरदारों के परिचय के साथ थोड़ी धीमी हो गई। अंतराल से पहले के 20 मिनट अच्छे हैं। कुल मिलाकर अब तक ठीक है! बहुत कुछ दूसरे भाग पर निर्भर करेगा!

दर्शन थुगुदीपा की ‘द डेविल’ क्या धुरंधर को दे पाएगी टक्कर

‘द डेविल’ एक गैंगस्टर की एक्शन मूवी है। जिसे देखने के बाद लोग इसे एवरेज बता रहे हैं। वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर भी एक एक्शन बॉलीवुड मूवी है, जिसकी कमाई और बजट दर्शन की फिल्म से काफी बड़ा है। वीकेंड पर जनता कितना प्यार दिखाती है, यह देखना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights