टेर इश्क में: टॉक्सिक प्रेमी की कहानी बन सकती है हिट, धनुष और कृति सेनन की शानदार एडवांस बुकिंग से जुड़े विवाद पर जानें क्या है मामला।

Posted by

Tere Ishk Mein: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। टॉक्सिक आशिक और उसकी प्रेम कहानी का परिणाम क्या होगा, यह अभी भी एक रहस्य है; लेकिन रेडिट उपयोगकर्ताओं के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ एक बड़ी हिट साबित हो सकती है। इसके अलावा, एक उपयोगकर्ता ने कहा कि रिलीज के बाद इस फिल्म को लेकर विवाद भी हो सकता है। जहां तक बात धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ की बात करें, तो इसकी धमाकेदार एडवांस बुकिंग चल रही है।

Tere Ishk Mein एडवांस बुकिंग ने किया बड़ा धमाका

‘तेरे इश्क में’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो हिंदी में इसका ग्रॉस कलेक्शन 2 करोड़ 81 लाख बताया जा रहा है और 10774 शो के लिए 113000 से अधिक टिकट की बिक्री भी हुई है। वहीं, तमिल में 595 शो के लिए 11027 टिकट की बिक्री हुई है और ग्रॉस कलेक्शन 13 करोड़ रुपए के आस-पास है। पूरे भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 2.95 करोड़ रुपए है, जबकि ब्लॉक सीट पर 5.87 करोड़ रुपए की कमाई का अनुमान है, जो फिल्म की अच्छी शुरुआत को दर्शाता है।

कितनी हो सकती है कृति सेनन की तेरे इश्क में की ओपनिंग डे की कमाई

अलग-अलग रिपोर्टों के अनुसार, धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ की ओपनिंग कमाई 10 करोड़ से अधिक हो सकती है। डबल डिजिट में ओपनिंग को लेकर चर्चाएँ गर्म हैं, लेकिन फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘तेरे इश्क में’ कृति सेनन और धनुष क्या कमाल दिखाते हैं।

तेरे इश्क में को लेकर रेडिट यूजर की दिखी बेबाकी

दूसरी तरफ, एक रेडिट यूज़र ने कहा कि “मुझे लगता है कि यह कबीर सिंह और एनिमल जैसे दर्शकों को ही पसंद आएगी। मुझे उम्मीद है कि मैं गलत हूं, लेकिन ऐसा लगता है कि यह हिट होगी और इसके बाद कंट्रोवर्सी तो होगी ही। टॉक्सिक प्रेमियों के बारे में फिल्म बनाने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन इसे हीरोइज्म या एपिक लव के रूप में नहीं दिखाना चाहिए। इतना ही नहीं, कृति सेनन के प्रदर्शन का लोग इंतजार कर रहे हैं, लेकिन धनुष की तुलना एक पुराने साइको प्रेमी से करते हुए कहा कि प्यार के नाम पर एक औरत को नीचा दिखाना बेहद निराशाजनक है।

इन सबके बीच आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights