क्या डॉक्टर द्वारा अनुमोदित संतरे खाने का सही तरीका है? कहीं आप पोषक तत्वों का अधिकतम लाभ नहीं उठा रहे?
Orange: ऑरेंज, जिसे हम संतरा के नाम से भी जानते हैं, विटामिन सी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स में समृद्ध होता है, जो न केवल आपके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि स्किन के लिए भी लाभकारी है। क्या आपको पता है कि संतरा खाने का सही तरीका क्या है? जी हां, नारंगी खाने का सही तरीका जानने के लिए डॉ प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे ऑरेंज का सेवन करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि डॉक्टर प्रियंका ने संतरा खाने के सही तरीके के बारे में क्या बताया है, जिसे जानना बहुत जरूरी है।
इस तरीके से खाने से नहीं मिल सकता है Orange खाने के फायदे
इस वीडियो में ऑरेंज के फायदों के बारे में बात करते हुए डॉक्टर प्रियंका बताती हैं कि पूरा ऑरेंज जूस पीने से बेहतर होता है क्योंकि जूस बनाते समय फाइबर की मात्रा घट जाती है। हमारी बॉडी को प्रतिदिन 25 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। इसलिए, अगर आपको फाइबर चाहिए, तो पूरा संतरा खाना जरूरी है। जूस पीने से ज्यादा लाभ आपको पूरा ऑरेंज खाने से मिलेगा, इसलिए संतरे को जूस के बजाय फलों के रूप में खाएं।
एक दिन में कितने ऑरेंज है डॉक्टर अप्रूव
डॉ प्रियंका कहती हैं कि संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह रेस्पिरेट्री इन्फेक्शन, फ्लू वायरस से बचाने में और इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरीके से संतरा खाएं, लेकिन रोजाना कम से कम 2 संतरे अवश्य खाएं। यह न केवल आपकी इम्यूनिटी को ताकतवर बनाता है, बल्कि रेस्पिरेट्री इन्फेक्शन और वायरस से भी बचाता है। संतरे को सही तरीके से खाने से आपके शरीर को सभी पोषक तत्व अच्छे से मिल सकें, क्योंकि जूस पीने से आपको वह लाभ नहीं मिलेगा, जो कि आपको संतरे से चाहिए।
संतरे के कई फायदे हैं, जो हार्ट डिजीज, वेट लॉस, स्किन और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक होते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी उन्हें न तो पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार को अपनाने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
