Cervical Pain: यह सच है कि आयुर्वेद में हर एक उपाय है जिसे आप आजमा सकते हैं लेकिन लोग महंगी दवाइयों के पीछे भागते हैं। डॉक्टर सुभाष गोयल ने सर्वाइकल पेन के लिए एक ऐसा इलाज बताया है जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। सर्वाइकल जैसी समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं, जिससे गर्दन में दर्द से लेकर अकड़न, सिरदर्द, चक्कर आना और हाथ-पैर में झुनझुनी जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। क्या आपको पता है कि एक तेल आपके लिए रामबाण उपाय साबित हो सकता है? यह हम नहीं बल्कि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सुभाष गोयल कहते हैं।
कैसे बनाए Cervical Pain के लिए जादुई आयुर्वेदिक तेल
सर्वाइकल पेन के लिए डॉ सुभाष गोयल सुझाव देते हैं कि 250 मीलि तिल का तेल लें। इसके अंदर दो चम्मच अजवाइन और एक बड़ा चम्मच लहसुन की कलियां डालें। इस तेल को इतना गर्म करें कि लहसुन और अजवाइन पूरी तरह से जल जाएं। फिर इसे निकालकर ठंडा करें और छान लें। सर्वाइकल पेन के लिए ये असरदार तेल आप स्टोर कर सकते हैं जो आपके दर्द में मददगार है। एक्सपर्ट बताते हैं कि यह आपके लिए जादुई साबित हो सकता है।
सर्वाइकल का दर्द आपको परेशान नहीं कर सकता
एक्सपर्ट की मानें तो जब भी आपको सर्वाइकल पेन होता है, आप इस तेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगा सकते हैं। अगर आपको नींद नहीं आ रही है और दर्द से परेशान हैं, तो यह तेल लगाकर चैन से सो सकते हैं। निश्चित तौर पर यह तेल आपको लाभ देगा और आपको इसे घर में बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आपको सिर्फ तिल का तेल, अजवाइन और लहसुन की जरूरत है।
यह सच है कि सर्वाइकल के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, कभी-कभी चलने में भी दिक्कत आती है और संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसी स्थिति में आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दिए गए चिकित्सा सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। यह किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव के रूप में माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि या खंडन नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply