शादाब जकाती के साथ-साथ एल्विश यादव समेत भारत के ये 5 प्रमुख यूट्यूबर्स भी कानून की मुश्किलों में फंसे, जान बचाना पड़ा मुश्किल से।

Posted by

शादाब जकाती: मेरठ के नरिन शादाब जकाती ने 10 रुपए के बिस्कुट की कीमत पूछने के बाद रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गए। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि दुबई से लेकर बॉलीवुड तक उनके चर्चे हो रहे हैं। हालांकि, शादाब उस वक्त विवादों में घिर गए जब उन्होंने एक बच्ची और उसकी मां पर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए एक रील वीडियो बनाई। उनके खिलाफ यूपी में केस दर्ज हुआ, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई। फिलहाल, वे एक बार फिर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में चर्चा में हैं। बता दें कि शादाब के साथ कई बड़े भारतीय यूट्यूबर्स भी अपनी हरकतों के चलते पुलिस के लपेटे में आ चुके हैं। चलिए जानते हैं वे कौन-कौन से यूट्यूबर्स हैं?

1-फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी पर केस हुआ दर्ज

साल 2021 में जाने-माने यूट्यूबर कैरी मिनाटी के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था। यह मामला
दिल्ली के वकील गौरव गुलाटी ने दर्ज करवाया था। उन पर महिलाओं के खिलाफ विवादित कमेंट करने का आरोप था। उन्होंने महिलाओं को रोस्ट करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं थीं, जिसके कारण वे कानूनी परेशानी में फंस गए थे।

एल्विश यादव ने काटी जेल

एल्विश यादव यूट्यूब की दुनिया का एक ऐसा नाम हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी आर्मी के साथ सक्रिय हैं। सांपो के जहर के मामले में एल्विश यादव ने 7 दिन की जेल काटी है। इसके साथ ही, मारपीट और धमकाने जैसे मामलों में भी वे फंस चुके हैं। एल्विश यादव का फैन बेस जितना बड़ा है, उतने ही विवाद भी उनके नाम पर दर्ज हैं।

रजत दलाल भी हैं विवादों के किंग

खुद को फिटनेस इन्फ्लुएंसर बताने वाले रजत दलाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बिग बॉस 18 में आ चुके रजत दलाल के खिलाफ मारपीट और लारवाही से कार चलाने जैसे मामले दर्ज हैं। उन्होंने बिग बॉस में अपनी खराब इमेज पर चर्चा भी की थी। उनके और यूट्यूबर राजवीर शिशोदिया के बीच की लड़ाई भी काफी सुर्खियों में रही है।

‘राउंड टू हेल’ वाले वसीम अहमद जब चढ़े पुलिस के हत्थे

यूट्यूबर्स के विवादों की बात करें तो ‘राउंड टू हेल’ के वसीम अहमद को कैसे भूल सकते हैं। वसीम देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने के कारण जेल जा चुके हैं। 2018 में एक वीडियो में उन्होंने राधा के बारे में कुछ ऐसा कहा था, जिसके कारण वे विवादों में आ गए थे।

माता-पिता के रिश्तों पर कमेंट करके बुरा फंसे थे रणवीर अल्लाहबादिया

पुलिस और कोर्ट के मामले में फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी फंस चुके हैं। उन्होंने टाइम रैना के शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में माता-पिता के फिजिकल रिलेशन पर आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके लिए उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था, और उन्होंने माफी भी मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights