राश्मिक मंडन्ना किसके साथ दूर जाते हुए मस्ती कर रही हैं, झलकियां देखकर लोग बोले ‘विजय भाई कहाँ हैं?’

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से विजय देवरकोंडा के साथ सगाई और शादी पर लगातार चर्चा कर रही हैं। इस सबके बीच, उन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या को छोड़कर एक लंबी छुट्टी का आनंद लेने का फैसला किया है, लेकिन क्या इस दौरान विजय देवरकोंडा उनके साथ हैं? सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इस बारे में जानकारी साझा की है कि वह किसके साथ छुट्टियां मना रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग मजे लेने में पीछे नहीं हैं और यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आखिर किसके साथ Rashmika Mandanna पहुंची श्रीलंका में करने एंजॉय

दरअसल, रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक झलकियां शेयर करते हुए लिखा, “मुझे हाल ही में 2 दिन की छुट्टी मिली और मुझे अपनी लड़कियों के साथ घूमने का मौका मिला और हम श्रीलंका में एक बहुत ही खूबसूरत जगह पर गए। गर्ल्स ट्रिप चाहे कितनी भी छोटी हो, सबसे अच्छी होती है। मेरी लड़कियां सबसे बेहतरीन हैं। कुछ गायब हैं लेकिन वे सबसे बेहतरीन हैं।” इन तस्वीरों को थोड़े ही समय में 1.3 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले हैं, जहाँ रश्मिका अपनी गर्ल्स टीम के साथ खुशियों का अनुभव कर रही हैं।

रश्मिका मंदाना की इन फोटोज को देख दिल हार जाएंगे आप

रश्मिका मंदाना की पहली फोटो में वह श्रीलंका में ब्लैक शर्ट और फ्लेयर्ड जींस में नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में येलो रंग की शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दीं। वह नारियल पानी का आनंद लेती हुई नजर आईं और श्रीलंका में नाइटलाइफ का लुत्फ उठाते हुए भी दिखीं। फ्लोरल प्रिंट ड्रेस से लेकर वहां की सुंदरता की झलक दिखाने में रश्मिका पीछे नहीं रहीं। एक तस्वीर में वह ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में भी नजर आईं।

विजय देवरकोंडा को लेकर क्या बोल रहे रश्मिका मंदाना के फैंस

हालांकि, इस सबके बीच यूजर्स की नजरें विजय देवरकोंडा को खोजने में लगी रहें। जहां एक ने लिखा, “विजय देवरकोंडा के साथ आपकी शादी कब है?” एक ने कहा, “बैचलर पार्टी के लिए गई हैं।” वहीं, एक यूजर ने पूछा, “विजय भाई कहाँ हैं?” बाकी यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं, जहां कहा जा रहा है कि फरवरी में वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights