Blood Sugar: ब्लड शुगर को केवल अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके नियंत्रित किया जा सकता है। यह जानकारी हम नहीं, बल्कि एम्स से प्रशिक्षित डॉक्टर सौरभ शेट्टी ने साझा की है, जो निश्चित रूप से सभी के लिए सहायक साबित होगी। इसके लिए आवश्यक है कि आप अपने जीवन जीने के तरीके में एक सकारात्मक परिवर्तन करें। आइए देखते हैं कि कौनसा सुधार आपके ब्लड शुगर को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है और इसके लाभ क्या हो सकते हैं। इसके लिए किसी विशेष दवा या डाइट की जरूरत नहीं है। केवल लाइफस्टाइल में इस परिवर्तन से आप परिणाम देख सकते हैं।
हर मील के बाद Blood Sugar को कम करने के लिए करें ये काम
डॉ सौरभ शेट्टी ने बताया कि एक साधारण आदत अपनाकर आप ग्लूकोज के स्तर को कम कर सकते हैं। यह प्री डायबिटिक से लेकर टाइप 2 डायबिटीज, फैटी लिवर, इन्सुलिन रेजिस्टेंस, मोटापे और पेट की चर्बी को नियंत्रित करने में सहायक है। इसके लिए बस हर मील के बाद 10 मिनट तक चलना जरूरी है।
ब्लड शुगर के साथ यहां भी मिलेंगे फ़ायदे
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए वाकिंग के महत्व पर जोर देते हुए डॉक्टर ने बताया कि यह आपके पैरों की मांसपेशियों को स्पंज की तरह काम करने पर मजबूर करता है। जब ये सक्रिय होते हैं, तो ग्लूकोज खींचा जाता है और यह सीधे ब्लडस्ट्रीम से बाहर निकलता है। जितना कम ब्लड में ग्लूकोज होगा, उतना ही कम इंसुलिन का स्राव होगा। इससे चर्बी भी कम बनेगी। यह ब्लड शुगर को कम करने के साथ-साथ इन्सुलिन के स्तर को घटाने, फैट स्टोरेज को कम करने और पेट की चर्बी को नियंत्रित करने में सहायक है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए इस जीवनशैली में बदलाव को लेकर डॉक्टर का कहना है कि आपको गति या किसी खास डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत नहीं है। बस हर मील के बाद 10 मिनट की वॉक करने से आप खुद अपने ब्लड शुगर को कम कर सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply