Diabetes: डायबिटीज, जिसे सामान्यतः शुगर कहा जाता है, अब किसी भी उम्र के लोगों में देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल है। लेकिन समस्या तब बढ़ जाती है जब यह गर्भावस्था में हो जाती है। इस स्थिति में, गर्भवती महिला के लिए इसे नियंत्रण में रखना और बच्चे को इससे सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज प्लेसेंटा से निकलने वाले हार्मोन्स के कारण होती है, जो शरीर की कोशिकाओं को इंसुलिन बनाने से रोकते हैं, जिससे ब्लड शुगर स्तर बढ़ जाता है। अगर आपके आस-पास कोई इस समस्या का सामना कर रहा है, तो उसे डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान Diabetes हो जाए तो क्या करें?
डॉक्टर मनीषा गुप्ता के अनुसार, इस स्थिति में गर्भवती महिला को अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस समय कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहिए। साथ ही, तेल, घी, चावल, आलू, मिठाई और तली हुई चीजों से बचना चाहिए।
देखें वीडियो
इस दौरान नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। साथ ही, अपने शुगर स्तर की रोजाना जांच करनी चाहिए। इसके अलावा, डॉक्टर द्वारा निर्धारित अल्ट्रासाउंड समय-समय पर कराना चाहिए। शुगर लेवल को नियंत्रित करना बेहद आवश्यक है। अगर इस दौरान डायबिटीज पर नियंत्रण नहीं रखा गया, तो यह बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। बच्चे का विकास रुक सकता है, और बच्चा या तो कमजोर या अधिक वजन का पैदा हो सकता है। बच्चे के आस-पास का पानी भी कम हो सकता है, जिसके कारण प्रेग्नेंसी में समस्या आ सकती है। इस बीच बच्चे को भी शुगर हो सकता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज को कैसे पहचानें?
प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज के कुछ सामान्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे बार-बार पेशाब आना, तेजी से वजन घटना, अधिक भूख लगना, अधिक प्यास लगना, थकान महसूस होना और दृस्ती कमी। इसलिए समय-समय पर अपनी स्थिति की जांच के लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। शुगर आने पर डॉक्टर द्वारा बताई गई डाइट और दवा का पालन करें।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीके और दावे केवल सुझाव के रूप में माने जाने चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि या खंडन नहीं करता। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply