क्या Prabhas 20 साल छोटी ‘द राजा साब’ की इस एक्ट्रेस के साथ डेटिंग कर रहे हैं? जानें साड़ी ने कैसे फैलाए अफवाहें।

Prabhas: प्रभास की द राजा साब ट्रेलर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच प्री रिलीज इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिद्धि कुमार ने सबके सामने कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग मानने लगे हैं कि 46 की उम्र में द राजा साब एक्टर प्रभास 20 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक साड़ी का जिक्र किया, जिससे यूजर्स मजे लेते नजर आए और अफवाहें उड़ीं कि प्रभास और रिद्धि कुमार एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इसकी सच्चाई की हमारी तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Prabhas के लिए सबके सामने द राजा साब एक्ट्रेस ने कही यह बात

द राजा साब प्री रिलीज इवेंट के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां रिद्धि कुमार स्टेज पर कहती हैं, “बहुत-बहुत धन्यवाद प्रभास, मैं आपकी वजह से यहां हूं। आपने मुझे फिल्म में लिया और मैंने वही साड़ी पहनी है जो आपने मुझे दी थी। मैंने इसे 3 साल तक सिर्फ आज रात पहनने के लिए बचा कर रखा था। मेरी जिंदगी में आपके होने के लिए मैं बहुत आभारी हूं।”

तालियों की गूंज से प्रभास के फैंस ने दिखाई बेताबी

रिद्धि कुमार की बातें सुनकर द राजा साब इवेंट में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती है, और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। जहां कहा जा रहा है कि द राजा साब हीरो प्रभास और रिद्धि कुमार एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

जहां तक बात करें तो द राजा साब की, तो अलग-अलग रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ट्रेलर 2.0 आज जारी किया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ मारुति के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है, जो लंबे समय से सुर्खियों में है।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights