मनोरंजन

क्या ‘Battle Of Galwan’ ‘धुरंधर’ से अधिक सफल साबित होगी? टीजर देखकर फैंस ने क्यों कहा सलमान खान का दमदार वापसी?

Battle Of Galwan : सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज़ हो गया है। इस टीजर में दबंग खान एक असली योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 15-16 जून 2020 की रात को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है। इस युद्ध में चीन के 40 से 45 जवान शहीद हुए थे, जबकि भारत के 20 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह लड़ाई भारतीय जवानों ने बिना हथियारों के लड़ी थी, इसलिए सलमान खान ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर में एक डंडा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।

Battle Of Galwan क्या तोड़ पाएगा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड?

वीडियो क्रेडिट: Salman Khan Films

बैटल ऑफ गलवान के टीजर की शुरुआत में सलमान खान एक भावुक संवाद बोलते हैं, जिसमें वे कहते हैं, ‘जवानों याद रहे जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना।’ इसके बाद, वे बिरसा मुंडा, बजरंगबली और भारत माता की जय बोलते हुए दुश्मनों को चुनौती देते हैं। 1 मिनट 12 सेकंड का यह टीजर इतना प्रभावशाली है कि इसे देखने के बाद फैंस सलमान खान की शानदार वापसी की बात कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह फिल्म 1 हजार करोड़ रुपये कमाने वाली ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights