Anurag Dhanda: अब हरियाणा के विधायक भी 5 सितारा होटल में ठहरने के लिए सक्षम होंगे। हरियाणा सरकार ने अपने नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, अब मेट्रो शहरों में विधायक 12000 तक का होटल बुक कर सकेंगे। इसके अलावा, गैर-मेट्रो शहरों में विधायकों को 9000 रूपये का होटल बुक करने की अनुमति होगी। इसी बीच, इस मुद्दे पर आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढांडा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरियाणा सरकार पर तंज कसा है। यह नया नियम बढ़ती महंगाई और जनप्रतिनिधियों के पद और गरिमा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
Anurag Dhanda ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज
आप नेता अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार के एक निर्णय पर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक समाचार का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, “Members of Luxury Assembly”। हाल ही में हरियाणा सरकार ने एक नियम में संशोधन किया है।
पहले विधायकों के लिए ठहरने के लिए 5000 रूपये की राशि का प्रावधान था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12000 रूपये किया गया है, जिससे विधायक अब आलीशान कमरों में रह सकेंगे। उल्लेखनीय है कि सैनी सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि यह निर्णय क्यों लिया गया है।
हरियाणा सरकार का विधायकों के लिए नया नियम क्या है
इस नए नियम को लेकर हरियाणा सरकार ने 23 दिसंबर को एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें उल्लेख किया गया था कि “हरियाणा विधान सभा (सदस्य वेतन भत्ता तथा पेंशन) अधिनियम, 1975 (1975 का 2) की धारा 9 की उप-बारा (2) के साथ पतित उप-धारा (1) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयक्ष हरियाणा विधान सभा, इसके द्वारा, हरियाणा विधान सभा सदस्य भत्ता) नियम, 1976 में सुधार करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाते हैं।”

यानी- 1 ये नियम हरियाणा विधान सभा सदस्य भत्ता) संशोधन नियम 2025 कहे जा सकते हैं।
2 हरियाणा विधान सभा (सदस्य भत्ता) नियम, 1976 में नियम के उप-नियम (1) में खण्ड (क) में 5,000/- रुपए के स्थान पर, मेट्रो शहरों के लिए बारह हजार रुपए तथा अन्य शहरों के लिए नौ हजार रुपए की व्यवस्था की जाएगी।”



